Estimated reading time: 2 minutes
वित्त आयोग (Vitt Ayog) एक संवैधानिक संस्था या निकाय है| केंद्र-राज्य के बीच आपस में वित्तीय संबंधों पर महत्वपूर्ण सुझाव देने के लक्ष्य से भारत के राष्ट्रपति द्वारा Vitt Ayog का गठन किया जाता है।
वित्त आयोग क्या है? ये तो हमने जान लिया| अब मैं आपको बताता हूँ कि वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन है तथा वित्त आयोग के कार्य क्या है?
इससे पहले हमने नीति आयोग के बारे में पूरी जानकारी दी है|
Table of Contents
वित्त आयोग क्या है | Finance Commission in Hindi
केंद्र से राज्यों को वित्तीय हस्तांतरण के लिए दिशा-निर्देश के लिए वित्त आयोग का गठन किया जाता है| वित्त आयोग एक संवैधानिक और सलाहकारी निकाय है| भारतीय वित्त आयोग सर्वप्रथम 1951 में अस्तित्व में आया था|
संविधान के अनुच्छेद 280(1) के अनुसार भारत के राष्ट्रपति प्रत्येक 5 सालों में या फिर जरुरत पड़ने पर उससे पहले एक वित्त आयोग का गठन करते हैं| जिसमे अध्यक्ष के अतिरिक्त चार और सदस्य होंगे|
15वां वित्त आयोग जिसका गठन 2017 में किया गया था, का कार्यकाल 2020-2025 है|
राज्य वित्त आयोग का गठन हमारे संविधान के अनुच्छेद 243(1) के द्वारा किया जाता है|
वित्त आयोग के कार्य
वित्त आयोग का यह दायित्व होता है कि वह निम्नलिखित के सम्बन्ध में राष्ट्रपति को अपने सुझाव और सेवाएं दें-
- केंद्र तथा राज्यों के बीच करों से प्राप्त राजस्व का वितरण और उसमे राज्यों का हिस्सा आवंटित करना|
- अनुच्छेद 275 के तहत भारत की संचित निधि (consolidated fund) में से राज्यों को अनुदान देने या नहीं देने का निर्णय लेना|
- देश के सुदृढ़ वित्त के हित में राष्ट्रपति द्वारा आयोग को दिया गया कोई विशेष निर्देश|
भारतीय वित्त आयोग
वित्त आयोग | नियुक्ति वर्ष | अध्यक्ष | अवधि |
पहला | 1951 | केसी नियोगी | 1952-1957 |
दूसरा | 1956 | के संथानाम | 1957-1962 |
तीसरा | 1960 | एके चंद्रा | 1962-1966 |
चौथा | 1964 | डॉ पीवी राजमन्नार | 1966-1969 |
पांचवां | 1968 | महावीर त्यागी | 1969-1974 |
छठा | 1972 | पी ब्रह्मानंद रेड्डी | 1974-1979 |
सातवां | 1977 | जेपी सेलट | 1979-1984 |
आठवां | 1982 | वाई पी चौहान | 1984-1989 |
नौवां | 1987 | एन केपी साल्वे | 1989-1995 |
10वां | 1992 | के सी पंत | 1995-2000 |
11वां | 1998 | प्रो एएम खुसरो | 2000-2005 |
12वां | 2003 | डॉ सी रंगराजन | 2005-2010 |
13वां | 2007 | डॉ विजय एल केलकर | 2010-2015 |
14वां | 2012 | डॉ वाई वी रेड्डी | 2015-2020 |
15वां | 2007 | एन के सिंह | 2020-2025 |
Join Our Social Media
यदि आप GS पढ़ना चाहतें है तो अभी Social Media पर फॉलो करें
1 thought on “वित्त आयोग क्या है | वित्त आयोग के कार्य और अध्यक्ष”