Share the knowledge
भारत में कई आधिकारिक राष्ट्रीय प्रतीक हैं। ये सभी भारत के महान इतिहास और विरासत के प्रतीक हैं। दुनिया भर में सभी भारतीय इन राष्ट्रीय प्रतीकों पर गर्व करते हैं।
यह टॉपिक हम सभी ने बचपन में gk की किताबों में पढ़ रखा है लेकिन यहाँ आज हम इस टॉपिक को exam perspective से कवर करेंगें| यदि आपको National Symbols of India List का pdf चाहिए तो नीचे कमेंट में बताइये| या फिर हमारा टेलीग्राम चैनल भी ज्वाइन कर सकते है|
National Symbols of India – Complete List in Hindi With Images | भारत के राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह
National Symbol (राष्ट्रीय प्रतीक)
- भारत का राष्ट्रीय प्रतीक सारनाथ स्थित अशोक के सिंह स्तम्भ के शीर्ष भाग की अनुकृति है| भारत सरकार ने इसे 26 जनवरी, 1950 को अपनाया था| प्रतीक के नीचे मुंडकोपनिषद में लिखा सूत्र ‘सत्यमेव जयते‘ देवनागिरी लिपि में अंकित है|
- शासकीय कार्यो में प्रयोग में लाये जाने वाले राष्ट्रीय प्रतीक अलग-अलग रंगो के होते है| नीला राष्ट्रीय प्रतीक भारत के मंत्रियों द्वारा, लाल प्रतीक राज्यसभा के सदस्यों या अधिकारियो द्वारा, हरा राष्ट्रीय प्रतीक लोकसभा के सदस्यों द्वारा उपयोग में लाया जाता है|
National Flag (राष्ट्रीय ध्वज)
- तीन पट्टियों वाला तिरंगा गहरा केसरिया, सफ़ेद, और गहरे हरे रंग का है| सफ़ेद पट्टी के बीच में नील रंग का चक्र है जिसमे 24 तीलियाँ है| इस चक्र को सारनाथ के अशोक के स्तंभ में बने चक्र से लिया गया है|
- ध्वज की लम्बाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 है| भारत की संविधान सभा ने ध्वज का प्रारूप 22 जुलाई, 1947 को अपनाया था|
- राष्ट्रीय ध्वज का केसरिया रंग जागृति, शौर्य और त्याग का, सफ़ेद रंग सत्य और पवित्रता का, और हरा रंग जीवन और समृद्धि का प्रतीक है|
- भारतीय ध्वज संहिता 2002 के अनुसार सभी भारतीय नागरिकों, और निजी संस्थाओं को भी ध्वज को फहराने और प्रदर्शन का अधिकार है|
- जनवरी 2004 में सुप्रीम कोर्ट ने CJI बी. एन. खरे की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण निर्णय में कहा की संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (अ) के तहत तिरंगा फहराना नागरिकों का मूल अधिकार है|
- राष्ट्रीय ध्वज को राष्ट्रीय शोक के समय झुका दिया जाता है| राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के निधन हो जाने पर सारे देश में 12 दिनों के लिए तिरंगा झुका दिया जाता है|
- पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व उपराष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री के निधन हो जाने पर देश में 7 दिनों के लिए तिरंगा झुका दिया जाता है|
- भारत के राष्ट्रीय ध्वज का पहली बार प्रदर्शन 14 अगस्त, 1947 की मध्यरात्रि को किया गया था|
National Anthem (राष्ट्र गान)
- रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा रचित ‘जन-गण-मन‘ को संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को भारत का राष्ट्रगान स्वीकार किया था| इसके गायन का समय 52 सेकण्ड है|
- यह सर्वप्रथम 27 दिसंबर 1911 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में गाया गया था| 1912 में इसे ‘भारत भाग्य विधाता‘ शीर्षक से ‘तत्व बोधिनी‘ पत्रिका में प्रकाशित किया गया था| और 1919 में morning song of India नाम से अंग्रेजी में अनुवाद किया गया था|
- राष्ट्रगान की वर्तमान संगीतमय धुन को बनाने का श्रेय आज़ाद हिन्द फ़ौज के कैप्टन राम सिंह ठाकुर को जाता है|
National Song (राष्ट्रीय गीत)
- बंकिमचंद्र चटर्जी के उपन्यास आनंदमठ से उन्ही की रचना ‘वन्दे मातरम‘ को 26 जनवरी 1950 को राष्ट्र गीत के रूप में स्वीकारा गया| इसे सर्वप्रथम 1896 को कांग्रेस के अधिवेशन में गाया गया था|
- इसे गाने का समय 1 मिनट और 5 सेकण्ड है| भारत की संसद के अधिवेशन का प्रारम्भ राष्ट्रगान और समापन राष्ट्रगीत से होता है|
राष्ट्रीय कैलेंडर
- ग्रेगोरियन कैलेंडर के साथ देश भर के लिए शक संवत पर आधारित राष्ट्रीय पंचांग को सरकारी प्रयोग के लिए 22 मार्च 1957 ई को अपनाया गया था| इसका पहला महीना चैत्र है|
राष्ट्रीय पुष्प (National Flower)
- भारत का राष्ट्रीय पुष्प कमल (नेलम्बो न्यूसीफेरा गार्टन) है|
राष्ट्रीय पक्षी (National Bird)
- भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर (पावो क्रिस्टेटस) है|
राष्ट्रीय पशु (National Animal)
- भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ (पेंथेरा टिगरिस) है|
- बाघ के बारे में ये भी पढ़े – भारत के टाइगर रिज़र्व
राष्ट्रीय फल (National Fruit)
- आम (मैंगीफेरा इंडिका) भारत का राष्ट्रीय फल है|
राष्ट्रीय वृक्ष (National Tree)
- बरगद (फाइकस बेंघालेंसिस) भारत का राष्ट्रीय वृक्ष है|
राष्ट्रीय जलीय जीव
- 5 अक्टूबर 2009 को डॉल्फिन को भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया गया था|
Read More-
Share the knowledge