CURRENT AFFAIRS TODAY, 14, 15 JUNE 2020: करंट अफेयर्स
Latest Current Affairs for banking exams – SBI PO & Clerk, IBPS PO & Clerk, RBI. National, International Current affairs, Sports, Business, Economic Affairs.
1: International Albinism Awareness Day
हर साल, अंतर्राष्ट्रीय Albinism (रंगहीनता) जागरूकता दिवस 13 जून को मनाया जाता है। इस दिन को Albinism से प्रभावित व्यक्तियों के अधिकारों के लिए मनाया जाता है।
Theme: Made to Shine
2: जम्मू और कश्मीर कुक्कुट नीति (Poultry Policy) 2020
जम्मू और कश्मीर सरकार ने हाल ही में पोल्ट्री नीति 2020 का शुभारंभ किया। सरकार ने नीति को ऑपरेशनल करने के लिए दिशानिर्देश दिए हैं|
3: RBI का विदेशी मुद्रा भंडार 500 अरब डॉलर के पार
RBI का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 500 बिलियन डॉलर के पार हो गया| कोविड 19 के कारण देश से बाहर जाने वाले विदेशी मुद्रा में कमी आने के कारण ऐसा हुआ है|
कोविड 19 के कारण भारत जो टूरिस्ट विदेशो की यात्रा करने वाले थे वो भी नहीं गए जिससे की भारत से विदेशी मुद्रा बाहर नहीं गई| इसके आलावा अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल के दाम भी घट गए और देश में लॉकडाउन की वजह से तेल की मांग काम होने से सरकार को इसमें भी खर्च कम करना पड़ा|
4: Loss of smell or taste in Covid 19
स्वास्थ्य मंत्रालय कोविद -19 लक्षणों की सूची में गंध या स्वाद की हानि को जोड़ दिया है| कोविड 19 से संक्रमित व्यक्ति में smell और taste की क्षमता में कमी आ जाती है|
5: रोटी और पराठे में GST: GST update on ROTI and PARATHA
अथॉरिटी फॉर एडवांस रूलिंग्स (कर्नाटक पीठ) ने कहा है कि पराठे 18% GST के तहत होने चाहिए, जबकि रोटी को 5% की रियायती GST कर स्लैब दर में शामिल किया जाना चाहिए।
अपने आदेश में, एएआर ने कहा कि रोटियां पहले से ही तैयार हैं या पूरी तरह से पके हुए भोजन हैं जबकि खपत से पहले पराठा को गर्म करने की आवश्यकता होती है|
भारत में आर्यों का आगमन – Features of Vedic Civilization |
6: नेपाल की संसद ने नया मैप पास किया
नेपाल की संसद का निचला सदन, प्रतिनिधि सभा, भारत के पिथौरागढ़ में कालापानी, लिम्पियाधुरा और लिपुलेख क्षेत्र को शामिल करने के लिए विधेयक पारित किया है|
7: क्रिकेटर वसंत रायजी का निधन
भारत के सबसे पुराने प्रथम श्रेणी क्रिकेटर वसंत रायजी का मुंबई में 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया|
8: विश्व रक्तदाता दिवस: world blood doner day
विश्व रक्त दाता दिवस 14 जून को मनाया जाता है। यह दिवस स्वैच्छिक रक्त दाताओं को धन्यवाद देने और रेगू की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
Theme: इस वर्ष विश्व रक्तदाता दिवस निम्न थीम के तहत मनाया गया है: Safe Blood Saves Lives
विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून को क्यों मनाया जाता है?
कार्ल लैंडस्टीनर की जयंती मनाने के लिए 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। ब्लड ग्रुप की खोज के लिए कार्ल ने नोबेल पुरस्कार भी जीता था।
9: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन
14 जून, 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाए गए। मुंबई पुलिस के मुताबिक, उसने आत्महत्या कर ली थी|
उन्होंने अपनी फिल्म एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के लिए 2017 में मेलबर्न के भारतीय फिल्म समारोह (Indian Film Festival) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।
10: विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: World Elder Abuse Awareness Day
हर साल, संयुक्त राष्ट्र द्वारा 15 जून को विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस मनाया जाता है।
11: यूपी के सरकारी स्कूलों में नियुक्त सभी शिक्षकों का होगा सत्यापन
कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में फर्जी टीचर केस के बाद यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने सभी सरकारी स्कूलों में तैनात अध्ययापकों के वारीफिकेशन के आदेश दे दिए है|
CM योगी ने अधिकारिओं को एक टीम बनाने के निर्देश दिए है जो अध्ययापकोँ के उन प्रमाण पत्रों की जाँच करेगी जिनके आधार पर वो भर्ती हुए है|
12: भारत में COVID-19 रिकवरी दर में सुधार हुआ
केंद्र सरकार ने 15 जून को कहा कि देश में COVID-19 की रिकवरी दर 51.07% हो गई है और देश में कुल 1,69, 798 लोग ठीक हो गए हैं।
देश में कुल मामलों की संख्या 3,32,424 है।
13: आरोग्य पथ पोर्टल: Arogya Path portal
हेल्थकेयर सप्लाई चेन के लिए सरकार ने Arogya Path web portal लॉन्च किया, जो निर्माताओं, आपूर्तिकर्ताओं और ग्राहकों की मदद करेगा|
14: पहली संक्रामक रोग निदान प्रयोगशाला: Infectious disease diagnostic lab
भारत की पहली संक्रामक रोग निदान प्रयोगशाला अब बनकर तैयार है।
यह प्रयोगशाला भारत बेंज से ऑटोमोटिव चेसिस मिलने के 8 दिनों के रिकॉर्ड समय में बनाई गई है।